स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की आज 100वीं जयंती आज

हिमालय पुत्र के नाम से मशहूर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की आज 100वीं जयंती है।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित सैकड़ों लोगों ने देहरादून घंटा घर स्थित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की देश के आजादी से पहले देश की स्वतंत्रता के लिए बड़ा योगदान रहा है। साथ ही देश बनने के बाद राजनीति में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।साथ ही स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा पुत्र और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा देश और प्रदेश की जनता ने जो प्यार पिताजी को दिया बहुत अधिक है, और अब हम उनके किये हुए कार्यो को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है ताकि देश और राज्य दोनों आगे बढ़े।
स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के 8वें मुख्यमंत्री रहे। हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड के बुघाणी में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था। इसके बाद उनका परिवार इलाहाबाद में रहने लगा।17 मार्च 1989 में ओहियो, अमेरिका में हेमवती नंदन बहुगुणा की बाइपास सर्जरी फेल होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।