सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया फ्लाई ओवर का उद्घाटन

आज से देहरादून की जनता को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम के झाम से छुटकारा मिल जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। आज से इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। बता दें, अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है।