राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पढ़ाएगें अनुशासन का पाठ

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 15 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत करने की तैयारियां की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड आएंगे जहां वह ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के अलावा विधायक, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।इसके बाद वो मीडिया से भी मुखातिब होंगे वहीं उत्तराखंड में 5 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का लोकार्पण भी देहरादून से सामूहिक रूप से करेंगे इतना ही नहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को उचित मार्गदर्शन भी देंगे और उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आगे की रूपरेखा तय करेगी।