राममंदिर फैसले पर बाबा रामदेव का बयान

राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बाबा रामदेव ने मीडिय़ा से बात करते हुे कहा कि मैं सु्प्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं।आज देश का सबसे बड़ा फैसला आया है।अब अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।हिन्दू भाइयों को मुस्लिम भाइयों के लिए मस्जिद बनाने में मदद करनी चाहिए। राम हम सब के पूर्वज हैं।और मुस्लिम भाइयों को राम मंदिर बनाने में सहयोग करना चाहिए। कुछ अराजकतत्व देश की शांति सदभावना बिगाड़ सकते हैं।यह देश की अग्निपरीक्षा का काल है। इस समय शांति सदभाव बनाने की अपील करनी चाहिए यह सभी की जिम्मेदारी है।हम एकता, सदभावना की मिसाल कायम करेगें। राम मर्यादा हैं। राम धैर्य की मूर्ति हैं। मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। अब राम मंदिर के बाद रामराज्य आयेगा। अब देश में कोई मजहबी मुद्दा शेष नहीं रहा है।