रामनगर में यूपी सरकार का पुतला फूंका

रामनगर - उन्नाव में पीड़िता लड़की के पक्ष में और योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रामनगर में क्रांतिकारी और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। एक साल पहले रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की शह पर पुलिस ने लड़की के पिता को पीट पीट कर मार दिया, और अब पीड़िता की गाड़ी का एक्सीडेंट करवा दिया। जिसमें उसकी दो चाची मारी गयी, वकील और पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार का असली चरित्र यही है। आशिफ के बलात्कारियों के पक्ष में तिरंगा लेकर जुलूस निकालने वाले और टप्पल में ट्विंकल के नाम पर समाज में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करना ही इनका काम है। असल में महिलाओं को सुरक्षा व न्याय देना नहीं। प्रदर्शन में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंक़लाबी मज़दूर केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन , उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।