राज्य नही संभाल पा रहे तो सी एम छोड़े कुर्सी

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है, ने अपनी अनुभव हीनता, भ्रष्टाचारी छवि व अधिकारियों पर ढीली पकड़ के कारण प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है | आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है | नेगी ने कहा कि आए दिन प्रदेश में हो रही लूट, डकैती, चोरियां व बलात्कार की घटनाओं ने गृह विभाग की पोल खोल कर रख दी है| मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में गृह विभाग के मुखिया त्रिवेंद्र के नकारेपन एवं माफियाओं से सांठगांठ के चलते प्रदेश में माफिया राज कायम हो गया है | नेगी ने कहा कि इससे बड़ी विफलता क्या होगी कि लेखपालों की हड़ताल महीनों बाद समाप्त होना, 108 सेवा के कर्मचारियों का सरकार पर हल्ला, लेकिन कोई समाधान नहीं कर पाना तथा अन्य कई मामलों में सरकार की विफलता अपने आप में गंभीर मामला है | मोर्चा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की अगर मुख्यमंत्री प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हैं, तथा जनता की हिफाजत नहीं कर पा रहे हैं तो तत्काल कुर्सी छोड़ दें | पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा, भीम सिंह बिष्ट, सुशील भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।