मुख्यमंत्री ने नुग्शी ताशी की टीम को किया ईको चैलेंज 2019 प्रतियोगिता के लिए रवाना

एवरेस्ट विजेता व दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर चुकी जुड़वां बहनें नुग्शी ताशी मलिक फिजी में 09 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक ईको चैलेंज 2019 के नाम से आयोजित होने वाली एडवेंचर रेस में शामिल होने जा रही हैं।इस एडवेचर रेस को दुनिया की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस माना जाता है।आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन दोनों बहनों की टीम को रवाना किया।मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के लिए दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी।30 देशों की 67 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 675 किमी. की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी होंगी। ये सभी एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों,पहाड़ों,नदियों एवं समुद्र के जरिए होंगी।इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं।उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगता में भाग ले रही है।इस टीम के मैनेजर रिटायर्ड कर्नल वी.एस.मलिक हैं।