मुख्यमंत्री ने दी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को बधाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं।उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।वे संवेदनशील,सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है सभी लोग एक दूसरे को तो बधाइयाँ दे रहे हैं।कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के लिए अपनी पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।बेहद अनुभवी और भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में और उत्तराखंड के 2001से 2002तक मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले कोश्यारी अब उत्तराखंड से अलग भाषा से भी अलग राज्य में राज्यपाल का पद संभालने वाले हैं,नैनीताल जिले में सर्वाधिक वोट पाने कोश्यारी पहले सांसद बने थे।2002 से 2007 तक कोश्यारी विधान सभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।2008 से 2014 तक उत्तराखंड में राज्यसभा में सांसद के रूप में कोश्यारी ने अपनी सेवा दी।अब उत्तराखंड का ये दिग्गज सपूत भारत के ऐसे राज्य में राज्यपाल  बनने जा रहे है जहाँ उत्तराखंड की संस्कृति तो भले ही नहीं होगी पर उत्तराखंड का लाल अपने पहनावे और अपनी भाषा से एक अमिट छाप छोड़ने को तैयार है।