महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने ली बैठक


उन्होंने घरेलू हिंसा के प्रकरणों में हो रही बढ़ोत्तरी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा महिलाओं के स्वावलम्बी बनने तथा आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का वृहद्ध प्रचार प्रसार किए जाने के साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक करने तथा विभिन्न हेल्पलाईनों के बारे में भी वृहद्ध प्रचार प्रसार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत हैं, उनके संस्थागत प्रसव पर बधाई कार्ड देने के साथी वैष्णवी किट भी देने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने पशुपालन तथा मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की आय एवं आर्थिकी में सुधार हेतु जनपद में मत्स्य एवं पशुपालन विकास के क्षेत्र में विशेष प्रगति हासिल करना सुनिश्चित करें।साथ ही जनपद में पशुपालन तथा मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न मदों के अन्तर्गत धनराशि बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद में मत्स्य एवं पशुपालन में और अधिक बढ़ोत्तरी की जा सके।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डाॅ.पीसी भण्डारी, उप निदेशक मत्स्य जीएस बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, वैयक्तिक सचिव अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।