महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी को देश के बड़े प्रान्त महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने को लेकर भाजपा में खुशी का माहौल बन गया है सभी लोग एक दूसरे को तो बधाइयाँ दे ही रहे है साथ भगत सिंह कोश्यारी को भी मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य का राज्यपाल बनाने की सूचना कोश्यारी के हल्द्वानी आवास पर में आते ही चारो ओर ये खबर आग की तरह फैल गयी।आज जब सूट बूट का जमाना है हर कोई मॉडर्न बनने की होड़ में आगे रहना चाहता है ऐसे में पहाड़ो के भगत सिंह कोश्यारी का पहनावा बेहद सदा और उत्तराखंड के पहाड़ो की संस्कृति को दर्शाता है यहाँ तक कि कोश्यारी की बोलचाल में भी पहाड़ की भाषा के शब्द ज़्यादा शामिल होते है।

आपको बाद दे कि कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के लिए अपनी पार्टी के पहले राज्य अध्यक्ष रह चुके है।बेहद अनुभवी और भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में और उत्तराखंड के 2001 से 2002 तक मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाले कोश्यारी अब उत्तराखंड से अलग भाषा से भी अलग राज्य में राज्यपाल का पद संभालने वाले है,नैनीताल जिले में सर्वाधिक वोट पाने कोश्यारी पहले सांसद बने थे।2002 से 2007 तक कोश्यारी विधान सभा के विपक्ष के नेता भी रह चुके है।2008 से 2014 तक उत्तराखंड में राज्यसभा में सांसद के रूप में कोश्यारी ने अपनी सेवा दी।अब उत्तराखंड का ये दिग्गज सपूत भारत के ऐसे राज्य में राज्यपाल  बनने जा रहे है जहाँ उत्तराखंड की संस्कृति तो भले ही नही होगी पर उत्तराखंड का लाल अपने पहनावे और अपनी भाषा से एक अमिट छाप छोड़ने को तैयार है।