बीमारी से हुई लक्ष्मी हथिनी की मौत, 30 लाख ख़र्च होने के बाद भी नही बच सकी लक्ष्मी की जान।

रामनगर पिछले वर्ष अगस्त माह में हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनगर वन प्रभाग ने 8 हाथियों का जब्तीकरण किया था | जिसमे इन्फिनिटी रिज़ॉर्ट की हथिनी लक्ष्मी भी शामिल थी | लक्ष्मी तभी से बीमार थी, लक्ष्मी को जब्त करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें उसकी आगे की दोनों टाँगो में इंफेक्शन पाया गया |धीरे धीरे यह इंफेक्शन बढ़ता गया और एक जानलेवा बीमारी का रूप धारण कर लिया| हालाँकि वन विभाग ने इसका काफी उपचार कराया देश से लेकर विदेश तक के पशुचिकित्सकों ने इसका उपचार किया परन्तु नतीज़ा साकारात्मक नहीं आया | और धीरे धीरे बीमारी और जानलेवा होती चली गयी | इसके उपचार में 30 लाख रूपये से भी अधिक का खर्च वन विभाग ने किया| बावजूद इसके लक्ष्मी पिछले एक हफ्ते से ज़मीन पर ऐसी लेटी जो फिर कभी न उठ सकी | बीती रात को मध्य रात्रि में लक्ष्मी ने अपने प्राण त्याग दिए | जिसके बाद वन विभाग में मायूसी छा गयी | फिलहाल वन विभाग इसके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटा है | पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी हथिनी के मृत शरीर को दफना दिया जायेगा |