बीजेपी के नेता जाएगें हिमाचल

भाजपा के नेता इस समय पार्टी के प्रचार के लिए अलग अलग राज्यों में जा रहे है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड से भाजपा के 30 कार्यकर्ताओ का जत्था हिमांचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया है। उससे पहले प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी को पार्टी के पक्ष में किस तरह से प्रचार प्रसार करेंगे इसबारे में गुरु मन्त्र भी दिया और भट्ट ने बताया जिस तरह से हमारे राज्य में चुनाव के दौरान अन्य राज्यों से नेता व कार्यकर्त्ता प्रचार प्रसार और संचालन के लिए आते है उसी तरह अन्य राज्यों से हमारे यंहा भी डिमांड रहती है आज पहला जत्था हिमांचल के लिए रवाना हो रहा है। सभी कार्यकर्त्ता अलग अलग विधानसभा में जा रहे है वंहा पहुंच कर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनाव का संचालन करेंगे।