बिशन सिह चुफाल की कार्यकर्ताओ के साथ आभार रैली

प्रचंड बहुमत पर भाजपाइयों ने जताया जनता का आभार
केंद्र में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थल क्षेत्र में आभार रैली निकाली ।
डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थल, डीडीहाट,चौबाटी, मुवानी और देवलथल, बुंगाछीना क्षेत्र मे आभार रैली निकाली गई। विधायक विशन सिंह चुफाल ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो भरोसा भाजपा पर जताया है उसे टूटने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत की साख पूरी दुनिया में मजबूत हुई है। जल्द ही भारत विकासशील देश की सूची से निकलकर विकसित देश की सूची में आ जाएगा। इस दौरान उनके साथ देवराज सत्याल, मंडल अध्यक्ष कमल कन्याल, भाजयुमो के जिला मंत्री सुनील सत्याल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, महिमन कन्याल, हिमांशु ओझा, गणेश राम, राजेंद्र ठकुराठी, नरेंद्र पाल, गोविंद मेहता, तेज सिंह चुफाल, सुरेंद्र पांगती सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।