पीएम मोदी की दहाड़ - एनआरसी कांग्रेस के समय आया था,तब क्या वो सो रहे थे?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली के रामलीला मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एनआरसी कांग्रेस के समय आया था,तब क्या वो सो रहे थे, एनआरसी को ना तो हम कैबिनेट में लाये ना ही संसद में,हम अगर आपको मालिकाना हक देने के लिए एक कानून पारित कर रहे हैं तो उसी सत्र में हम देश से बाहर भेजने के लिए भी एक कानून लाएंगे।



पीएम मोदी ने देशभर में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए नही है,बल्कि ये कानून लोगो को नागरिकता देने के लिए है।लेकिन अब किसी भी नए शरणार्थी को फायदा नही मिल सकेगा।लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान, और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आये लोगो को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान से जो शरणार्थी आये हैं उनमें से अधिकतर दलित परिवार से हैं वहां आज भी दलितों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।वहा आज भी बेटियों के साथ अत्याचार होता है, जबरन शादी करके उन्हें धर्म परिवर्तन के किये मजबूर किया जाता है।ऐसा इसीलिए किया जाता है क्योंकि पाकिस्तान में आस्था,पूजा,की पद्धति अलग है ऐसे शोषण के कारण अल्पसंख्यक भारत आये और देश के अलग अलग कोनों में रह रहे हैं।पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को भी याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू और सिख साथियों को जब लगे कि उन्हें भारत आना चाहिए तो उनका स्वागत है।