पिथौरागढ़ में महिला पर बाघ का हमला

राजेन्द्र कुमार जोशी पिथौरागढ़
मानव व जंगली जानवरों के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है।लगातार जंगली जानवरों द्वारा मनुष्यों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।ऐसी ही एक घटना आज पिथौरागढ़ जिले के पपदेव नामक जगह से सामने आ रही है,सूचनानुसार पपदेव पिथौरागढ़ में एक महिला पर बाघ ने हमला किया है।महिला का नाम किरन देवी है,बताया जा रहा है कि महिला मोस्ट मोष्टमानू मेला चंडाक देखकर घर लौट रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की मौत हो गई है।महिला पर बाघ के हमले के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।उत्तराखण्ड के जंगल,जंगली जानवरों के रहने के लिए अनुकूल माने जाते हैं,लेकिन मनुष्यों द्वारा जंगलों में बढ़ती दखलंदाजी के बीच जंगली जानवर रिहाय़शी इलाकों की तरफ बढ़ने लगे हैं।जंगलों में इनके लिए बाघ,तेदुएं शेर,हाथी को पर्याप्त भोजन न मिल पाना भी इनका रिहायशी इलाकों में आना माना जा रहा है।उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है,तो वहीं तराई क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार सामने आ रहा है।