पलायन आयोग

   राज्य  के पहाड़ी क्षेत्रो से पलायन को रोकने के लिए सरकार ने राज्य विकास पलायन आयोग का गठन किया है ,, मुख्यमंत्री त्रिवेंदर रावत ने        कहा कि पलायन आयोग के जरिए ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे ,, मुख्यमंत्री त्रिवेंदर रावत ने कहा कि पलायन       को रोकने के लिए सरकार कटिबद्ध है और इसी के तहत अब पहाड़ो में सौर उर्जा के पांच मेगावाट तक प्लांट स्थानीय लोग ही लगाएंगे             जिससे रोजगार मिलने से पलायन को रोकने  में मदद मिलेगी ,,सरकार  किसानो के लिए पच्चीस सितम्बर से किसान ऋण योजना की शुरुवात     करने जा रही है जिससे किसानो को आसानी से ऋण मिल सकेगा ,, सरकार ने फ्रीडम फाइटर के उत्तराधिकारियों को मिलने वाली पेंशन को     चार ह़जार से बढाकर आठ हजार मासिक कर दी  है I मुख्यमंत्री  ने महिला  विश्वकप क्रिकेट टीम  में शामिल प्रदेश की एकता बिष्ट और           मानसी जोशी को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है I