पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नैनीताल के नन्हे बच्चों ने बाटें इको फ्रेंडली बैग्स।

जल जीवन और हरियाली को लेकर पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। पर्यावरण के संरक्षण के इस महत्वपूर्ण काम में नैनीताल के एंजेल ग्रेस प्री स्कूल के बच्चे भी शामिल हो गए है और लेागो को पर्यावरण का महत्व समझा रहे है। एंजेल ग्रेस अकैडमी स्कूल के ukg और lkg के छात्रों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए नैनीताल में एक अलग तरह की मुहीम शुरू की है। स्कूल के बच्चे हाथ में बड़े-बड़े बैनर लेकर और उस पर पर्यावरण के स्लोगन लिखकर नंदा देवी मेले में और नैनीताल के बाज़ारो में पॉलीथीन के खिलाफ नारेबाजी करते नज़र आये साथ ही इको फ्रेंडली बैग्स दुकानों में बाट कर ये संदेश भी दिया कि पृथ्वी के लिए प्लास्टिक और पॉलीथीन कितनी ज़्यादा नुकसान दायक है।बच्चों के साथ स्कूल की अध्यापिकाएं भी मौजूद रही जिनमे मिस रोज़ी और मिस मंजू,बच्चों को लीड कर रही थीं,साथ ही बच्चों से हर एक दुकान में जाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इको फ्रेंडली बैग्स बंटवाए। बच्चों द्वारा निकाली गयी इस रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि प्लास्टिक और पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बहुत ज़्यादा नुकसानदायक है इसके लिए हम सब को मिलकर पूरी तरह प्लास्टिक और पॉलीथिन का बहिष्कार करना चाहिए।स्कूल के नन्हे हेड बॉय रौनक लाल और शिवांश आर्य ने रैली को अनुशासन के साथ स्कूल से लेकर मेले तक आगे बढ़ाया।