नैनीताल : शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नैनीताल जिले के रानीबाग चित्रशाला घाट में आज सुबह जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में शहीद हुए सूबेदार यमुना पनेरू का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।नम आंखों से देश के वीर जवान को अंतिम विदाई दी गयी,शहीद की पत्नी माँ और बच्चे पार्थिव शरीर से लिपट कर जब रोने लगे तब हर किसी की आंखों में आंसू भर आये,यमुना के बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के ये आर्मी कैम्प में सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को अंतिम सलामी दी।




संस्कार से पहले उत्तराखंड शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यमुना पनेरू के अर्जुन पुर स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी।





आपको बता दे कि 38 वर्षीय यमुना पनेरू सिक्स कुमाऊँ रेजिमेंट में जम्मू कश्मीर में तैनात थे,यमुना 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद से वो सेना के साहसिक कार्यक्रमों का हिस्सा रहे। साल 2012 में वो दौर भी आया जब यमुना प्रसाद ने साबित किया कि वो एक जबरदस्त पर्वतारोही भी हैं। 2012 में उन्होंने माउंट एवरेस्ट चोटी को फतह करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके लिए उन्हेंं उनकी टीम के साथ सम्मानित भी किया गया था।