नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट विजयी हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने देश सहित उत्तराखंड में भाजपा की शानदार विजय पर देश व प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व उनके कार्यों तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
अजय भट्ट ने जनता का धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं के योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि अब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।
अजय भट्ट ने जनता का धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं के योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि अब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।