नैनीताल में तिबत्तन कम्युनिटी द्वारा मनाया गया 73 वा स्वतंत्रता दिवस

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा|

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा।

आज पूरे देश मे आजादी के जश्न में यह गीत गाया जा रहा है।आजादी की 73वीं वर्षगाँठ में आज देश मे हर्षउल्लास का माहौल है|15 अगस्त का दिन भारतीय लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। यही वह दिन है, जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसी वजह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहीं नैनीताल के मल्लीताल तिब्बतन लाइन  में देश की आजादी की 73 वीं वर्षगांठ मनाई, नैनीताल तिब्बतन कम्यूनिटी के अध्य्क्ष पेमा सिथर के द्वारा 9:50 में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के नारे लगाये गये।यहाँ पर उपस्थित त्सेरिंग तोपञल,यशी ,तिब्बतन वुमन एसोसिएशन लहाज्ञाल वांग्मय और तिब्बतन युथ कांग्रेस तेनजिन त्सेरिंग रहे.