नैनीताल ब्रेकिंग - नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चाइना पीक में फिर हुआ भूस्खलन।

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चायना पीक के फिर एक बार एकाएक सरकने से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। नैनीताल में चाइना पीक की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे बताया जा रहा है कि चाइना पीक की पहाड़ी में फिर भूस्खलन हुआ है है,वीडियो में पहाड़ी से गिरते मलबे की आवाज़ भी सुनाई दे रही है ,साथ ही धूल के गुबार भी उड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।आपको बता दे कि बीती 29 जनवरी को भी चाइना पीक की एक पहाड़ी में दरार आयी थी,जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने लोक निर्माण विभाग ,जीएसआई,आपदा प्रबंधन और भू वैज्ञानिकों के साथ मिलकर टूटी पहाड़ी का निरीक्षण किया था,और मैपिंग के आधार पर पहाड़ी का ट्रीटमेंट भी किये जाने की बात कही थी,लेकिन 5 अप्रैल दोपहर करीब 1.30 बजे फिर से चाइना पीक की पहाड़ी में भूस्खलन होने से आसपास रहने वाले लोगो मे दहशत फैल गयी है।
फ़ाइल फोटो 29 जनवरी 2020।
गौरतलब है कि 90 के दशक में भी कई बार भूस्खलन की घटनाएं इस क्षेत्र में हुई थी तकरीबन 30 साल बाद 2020 में दो बार चाइना पीक की पहाड़ियों में भूस्खलन होने से आसपास के लोगो के लिए खतरा बन गया है,चाइना पीक जी तलहटी में हंस निवास,चाइना हाउस,मेलरोज़ कंपाउंड, हाइकोर्ट,पॉलिटेक्निक,पंत सदन,गैस गोदाम,स्विस होटल,शेरवानी हिल टॉप, इत्यादि महत्वपूर्ण जगह हैं जो फिलहाल खतरे की जद में हैं। नैनीताल की सबसे प्रसिद्ध चोटी चाइना पीक ही कहलाती है जो कि समुद्र तल से तकरीबन 8622 फिट की ऊंचाई पर स्थित है।चाइना पीक की ये चोटी 90 डिग्री पर बिल्कुल सीधी पहाड़ी है,इस क्षेत्र में 90 के दशक में सुरक्षा दीवारे खड़ी की गई साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया ताकि भूस्खलन को रोका जा सके लेकिन पिछले 15 सालों में नैनीताल के ही रहनुमाओं ने इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में कंस्ट्रक्शन का काम किया,जिसका नतीजा चाइना पीक की जड़ो का हिलना निकला, साथ ही भूस्खलन भी होने लगा,हालांकि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है लेकिन आज भी भूस्खलन की बजह से एक बड़ा हादसा होने से बचा है,पर खतरा अब भी ज्यों का त्यों ही बना हुआ है।