नैनीताल के हिमालय दर्शन के पास मिला अज्ञात महिला का शव।

नैनीताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। महिला का शव करीब 300 फीट गहरी खाई में लकड़ी के लट्ठ के नीचे पड़ा मिला, जंगल गई महिलाओं द्वारा शव जंगल में होने की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला ,जिसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

         आपको बता दें कि नैनीताल समेत इसके आसपास के क्षेत्र दिन प्रतिदिन अज्ञात शवों को ठिकाने लगाने का सबसे सुरक्षित स्थान बनते जा रहे हैं, बीते कई सालों में नैनीताल भीमताल धारी मुक्तेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब 700 से अधिक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है ।देर शाम मिले अज्ञात महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।