नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस के खिलाफ गरजे भाजपा नेता

रूद्रपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में ताकत झोंकते हुए धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ कई जगह घर घर जनसंपर्क किया और कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। नुक्कड़ व सभाओं को पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, स्टार प्रचारक अनुश्री मुखर्जी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा,विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरि,,वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, तरूण दत्ता, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, राम प्रकाश गुप्ता,, चंद्रसेन कोली,सुरेश कोली,अमित नारंग सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
ग्राम भूरारानी,ग्राम कुंदनगर, ग्राम रामकोट नं0 छह, शिवपुरम, वार्ड तीन ट्रांजिट कैम्प, आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी, वार्ड तीस आदर्श कालोनी आदि में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जनता नरेंद्र मोदी को दुबारा लाना चाहती है। आतंकवाद का मोदी सरकार ने डटकर सामना किया है और जो कहा वह कर के दिखाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों को भी इज्जत के साथ बुलाने का कार्य करती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले पांच सालों में गरीब तबके के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी कई योजनाएं शुरू की गई है। देश में बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण स्कीम शुरू की है। नुक्कड सभाओं में भाजपा नेताओ ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, जवानों और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई।
मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपये डाल रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश द्रोहियों और पाकिस्तान को खुद करने का अभियान छेड रखा है। उनके घोषणा पत्र से टुकडे टुकडे गैंग खुश है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियमय (अफस्पा) को खत्म करने की बात कही है यह देश की सेना के स्वाभिमान पर खतरा है। कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है। सैनिकों के जज्बे पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस देश का भला नहीं कर सकती। नुक्कड़ सभाओं में विधायक ठुकराल सहित अन्य वक्ताओं ने देश को मजबूत बनाने के लिए आगामी 11 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।