नाचनी में बुलोरो वाहन खाई में गिरा ,एक महिला की मौत

 थाना क्षेत्र नाचनी के  अंतर्गत वाहन संख्या यूके 0 5 टी ए1779{ बोलेरो}नाचनी से मुनस्यारी की ओर जाते समय  नाचनी से  200 मीटर आगे एक अन्य वाहन यूके 05C4907{आल्टो कार  } से टकराकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया ,घटना की सूचना मिलते ही नाचनी थानाध्यक्ष महेश चंद्र काण्डपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे ,पुलिस टीम व स्थानी लोगो ने घायलों की खाई से बाहर निकाला ,जिसमें एक महिला राजेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री दौलत सिंह निवासी ग्राम टकाड़ी (खाला)थाना पिथौरागढ़ जनपद पिथौरागढ़ उम्र  49 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई ,जिस में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ,2 लोगो को  हल्की चोटें आई,वाहन में चालक समेत कुल 7 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से चार व्यक्ति घायल हैं जिन्हें वास्तव उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर भेजा गया है, तथा दो व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हैं मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव  को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय  पिथौरागढ़ भेज दिया गया है, 

गम्भीर रूप से घायल ,

1- चालक हीरा सिंह चिराल s/o बच्ची सिंहRo- मुनस्यारी उम्र 25 वर्ष

2- प्रह्लाद सिंह कोरंगाs/o श्री विशन सिंह कोरंगाRo- मुनस्यारी उम्र 52 वर्ष

3- गोपाल सिंह मर्तोलिया पुत्र स्वर्गीय श्री दुर्गा सिंह निवासी  मुनस्यारी उम्र 65  वर्ष

4- ईश्वर सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी मुनस्यारी उम्र 29 वर्ष

 आंशिक रूप से घायल-

1- नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री इंद्र राम निवासी मुनस्यारी

2- मीना मर्तोलिया पत्नी स्वर्गीय श्री बाला सिंह निवासी ग्राम तल्ला घोर पट्टा मुनस्यारी उम्र 60 वर्ष लगभग