नशे से दूर रहने की शपथ

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत आज प्रताप सिंह नेगी थानाध्यक्ष थल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज देवस्थल के परिसर में स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई व नशे से दूर रहने एवं जागरूक करने हेतु संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं को नशे से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किये जाने हेतु एक पाठशाला का आयोजन किया गया।पाठशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुये नशे से हो रही विभिन्न प्रकार कि घटना, दुर्घटनओं के बारे में जानकारी दी व स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया।नशे से दूर रहने हेतु छात्राओं को पढाई एवं खेलों की ओर अग्रसारित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। नशे को जड़ से खत्म करने हेतु नशे का सामान बेचने एवं करने वाले लोगों पर लगाम कसने के लिए और इस प्रयास को और अधिक सफल बनाने हेतु छात्रों, छात्राओ व अध्यापकों से सहयोग की अपेक्षा की गयी साथ ही छात्र,छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।