नकल के लिए भी अक्ल चाहिए एक पुरानी कहावत ।।।

एक गलत जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को डगमगा सकती है,वो भी तब जब आपको वो गलत जानकारी ऐसे स्रोत से मिलती है जिसको लाखो लोग फ़ॉलो करते हों।आज 27 सिंतबर को पूरी दुनिया विश्व पर्यटन दिवस मना रही है लेकिन देश की कुछ जानी मानी न्यूज़ साइट्स ऐसी है जो विश्व पर्यटन दिवस 27 नवंबर को मना रही है,हो सकता है कि ये रिपोर्टर की टाइपिंग मिस्टेक हो, पर ऐसी गलती पर न्यूज़ साइट्स तुरन्त इसका संज्ञान लेकर उस गलती को सुधार लेती है,लेकिन 26 सितंबर को पोस्ट की गई खबर में 10 से 15 घण्टे बीत जाने के बाद भी तारीख की इतनी बड़ी गलती को नज़र अंदाज़ कर न्यूज़ पोर्टल देश के उन लोगो को भ्रमित कर रहा है जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी के लिए किताबो की जगह गूगल कर डेट्स को उनकी घटनाओं के साथ याद करते है।न्यूज़ चैनल में या पोर्टल में कोई भी खबर बिना एडिटर के जांचे परखे पोस्ट नही की जाती है,फिर इतनी बड़ी गलती को सिर्फ टाइपिंग मिस्टेक कहना उचित नही होगा। एक ही पोस्ट में हैडलाइन में कुछ और तारीख और अंदर स्क्रिप्ट में कुछ और तारीख आप ही को सोचने में मजबूर कर देगी कि आखिर सही तिथि है क्या।ऐसी ग़लती करने वाले एक नही दो न्यूज़ पोर्टल गूगल करने पर आपको दिखाई देंगे जो 27 सितंबर की जगह 27 नवंबर को विश्व पर्यटन दिवस को मना रहे है।देश के जाने माने चैनल NDTV और ABP न्यूज़ चैनल को लाखों लोग फॉलो करते है,और इनके माध्यम से जो खबरे लोग पढ़ते है वो उन्हें सच मान लेते है,ऐसे में गलत जानकारी की वजह से लोगो को गलत ही ज्ञान मिलेगा।इन दोनों ही न्यूज़ साइट्स ने एक दूसरे को कॉपी किया है या नही ये तो हम नही कह सकते लेकिन हां दोनों ने ही 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस को 27 नवंबर को मना डाला और वो भी नवंबर के महीने में नही बल्कि सिंतबर के महीने में।
आपको बता दे कि पर्यटन दिवस की शुरआत 27 सितंबर 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी,इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व भर में पर्यटन को वैश्विक रूप से,सामाजिक,सांस्कृतिक ,राजनीतिक, और आर्थिक मूल्यों को बढ़ाना है।