देहरादून में पंचायत आरक्षण की तस्वीर साफ,कई दावेदारों को झटका

देहरादून के पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है,5सालों से चुनाव की तैयारियों में जुटे कई उम्मीदवारों को अब 5साल और इंतजार करना होगा।दो दिन की कसरत के बाद देहरादून जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है,क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 47पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं,जबकि अनुसूचित जाति के 21और अनुसूचित जनजाति के 25 पद आरक्षित किए गए हैं|जिला पंचायत की 30 सीटों में से आठ सामान्य वर्ग की सीटें होंगी, बाकी असली, एसी और महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं|
जिला प्रशासन द्वारा जारी आरक्षण की सूची के अनुसार क्षेत्र पंचायत के कुल 220पदों में 47महिलाओं, 61अनारक्षित, 25अनुसूचित जाति महिला, 23अनुसूचित जाति, 25 अन्य पिछड़ी जाति महिला, 08अन्य पिछड़ी जाति और 31पद अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए तय हैं।वहीं ग्राम पंचायत की कुल 401 सीटों में से 52 महिलाओं,58 अनारक्षित, 51अनुसूचित जाति महिला,47अनुसूचित जाति,28 अन्य पिछड़ी जाति महिला,25 अन्य पिछड़ी जाति और 73 अनुसूचित जनजाति महिला श्रेणी के लिए तय हैं।जिला पंचायत कुल 30 सीटों में से 3पद अनुसूचित जनजाति महिला,3पद अनुसूचित जनजाति,3पद अनुसूचित जाति महिला,2अनुसूचित जाति,2अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,7 महिला और 8 अनारक्षित सीटें तय हैं।29 और 30 अगस्त को आपत्तियां दर्ज करने के बाद आपत्तियों को डीएम के समक्ष रखा जाएगा,जिसके बाद 31अगस्त को चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी की जाएगी।