देहरादून परिवहन अधिकारी को मिली धमकी

आरटीओ देहरादून दिनेश चंद पिठोई को किसी अज्ञात ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। पिठोई ने बताया की शाम 4 बजे अज्ञात व्यक्ति् का कॉल आया। जिसने मुझ पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया। उसने कहा कि आपने व्यक्तिगत रूप से आनलाइन वाहन रजिस्ट्रेशन की सुविधा खत्म कर दी है। इससे पहले भी मझे फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उस व्यक्ति ने मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बिना किसी साक्ष्य के इस तरह का आरोप लगाना गलत है,,,साथ ही उन्होंने बताया कि अपने वकील से बात कर मैं इस मामलें में मानहानी का दावा कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। मामला आरटीओं मुख्यालय के संज्ञान में डाल दिया गया है।