तो, गंगोत्री विधायक ने भगवान शेष नाग की धरती कुपड़ा में फहराया तिरंगा

उत्तरकाशी।
ज़िले में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न जगहों पर बहिना ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की।दूसरी तरफ जिला मुख्यालय समेत तहसील मुख्यालयों के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी दफ्तरों में ध्वज फहराकर तिरंगे को सलाम किया गया।गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने यमुनाघाटी के कुपड़ा गाँव मे भगवान शेषनाग की धरती पर एक सरकारी विद्यालय में ध्वज फहराया।

बता दें कि गंगोत्री विधायक गोपाल रावत इन दिनों एक बड़े धार्मिक अनुष्ठान के लिए सपरिवार शेषनाग देवता की धरती कुपड़ा में निवासरत हैं।आज उन्होंने 73वे स्वतंत्रता दिवस को शेषनाग देवता धरती पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उनके साथ कथावाचक आयुष कृष्ण नयन, आचार्य वीरेश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।उधर,जिला मुख्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमो में शिकरत की। इस मौके पर डीएम आशीष चौहान, एसपी पंकज भट्ट समेत जिले के तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने अपने गृह क्षेत्र यमुनाघाटी के राजकीय इंटर कॉलेज पॉन्टी में ध्वज फहरा कर विभिन्न कार्यक्रमो में शिकरत की।