जानिए मुख्यमंत्री ने कहां कहा कांग्रेस को मिनी बस की सवारी।

जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं की एक-दूसरे पर जुबानी जंग तेज होती जा रही है,आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी| जब उनसे कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाये जा रहे आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस अब एक मिनी बस की सवारी रह गयी है,और इससे बड़ा कोई प्रमाण क्या हो सकता है कि कांग्रेस अब पतन की ओर है| साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना लागू होने को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया|राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाये गये आरोप जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अपने सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं करती है,इसके जवाब में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राहुल गांधी खुद 48 साल की उम्र में कांग्रेस का अध्यक्ष बना बैठा है,क्या कांग्रेस में सब उससे छोटे ही हैं|