कोरोना काल- नैनीताल में घोड़ों के लिए भोजन की समस्या से घोड़े स्वामी हुए परेशान

कोरोना वाइरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन में सभी लोग अपने - अपने घरों में सुरक्षित है, तो वही नैनीताल में घुड़ सवारी का मशहूर पर्यटक स्थल बारापत्थर का घोड़ा स्टैंड भी कोरोना संक्रमण की मार झेल रहा है ।लॉक डाउन के चलते यहां के घोड़ों के लिए भोजन की समस्या से घोड़े स्वामी परेशान है,बारापत्थर घोड़ा स्टैंड में लगभग 94 घोड़े पंजीकृत है लॉक डाउन चलते बेरोजगारी व खाने की कमी के कारण 64 घोड़े व उनके संचालक यहां से अपने गांव जा चुके है। घोड़ा चालकों का कहना है उन्हें खुद से ज्यादा घोड़ों की खाने की चिंता सता रही है। रियासत अली बताते है कि एक घोड़े की खुराक प्रतिदिन 400 ₹ होती है जिसमे गुड़, चना और खली मिलाकर 8 किलो आहार घोड़ों को दिया जाता है,लेकिन बेरोजगारी और पैसों की तंगी के चलते घोड़ा चालक घोड़ो के खाने की व्यवस्था को पूरा नही कर पा रहे है। यहां बचे 30 घोड़ा संचालको ने अब प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।