केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिमालय चिंतन पर आयोजित हुआ सेमीनार

केंद्रीय गढ़वाल विश्वविधालय के पौड़ी परिसर में आज हिमालय के प्रति चिन्ता जाहिर करने के लिए एक सेमीनार आयोजित किया गया। इस सेमीनार में पर्यावरणविद् व पद्म भूषण चंडी प्रसाद भट्ट और उत्तराखंड वन विभाग के ब्रेण्ड अम्बेसडर जगत सिंह जंगली ने शिरकत की और हिमालय को बचाने के लिए हर किसी में जागरूकता भरने को कहा। सेमिनार के जरिये बताया गया कि उच्च हिमालय क्षेत्र काफी संवेदनशील क्षेत्र होते हैं ,पहले जहाँ गिने चुने लोग ही उच्च हिमालय क्षेत्रो को रुख करते थे लेकिन अब इन क्षेत्रों की जैव विविधता की वजह से यात्रियों की भरमार और कीड़ा जड़ी खोजने के लिए इन क्षेत्रो का रुख अधिक हो रहा है ,जो कि हिमालय के शांत वातावरण पर गहरा असर डाल रहा है ।वहीँ यहाँ की भौगोलिक परस्थिति के अनुरूप ही यहाँ के वन्य जीवो के भारी आबादी के यहाँ पहुँचने के कारण इन क्षेत्रो के जंगली जानवरो की परेशानी और बढ़ रही है। ऐसे में हिमालय क्षेत्रो का अधिक रुख करना और बदलते मौसम के प्रभाव हिमालय के लिए भविष्य में काफी घातक सिद्ध हो सकते हैं। जंगलो के कटान और बेवजह पहाड़ो को काटकर सड़क निर्माण समेत तमाम विकास कार्य करना लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं और आपदा को न्योता देना है। सेमिनार के जरिये इन सभी विषयो पर प्रकाश डाला गया जिस पर जागरूकता जरूरी है।