कृषि मंत्री ने जैविक खेती का लिया जायजा पलायन रोकथाम के लिए जैविक खेती को बताया बेहतर कदम

पौड़ी पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कल्जीखाल ब्लॉक में घण्डियाल क्षेत्र का दौरा किया और यहाँ ग्रामीणों द्वारा की जा रही जैविक खेती का जायजा लिया।कृषि मंत्री ने तेज़ी से खाली होते पहाड़ो में पड़ रही पलायन की मार पर भी चिंता जाहिर की,और बताया की पलायन रोकने और आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए हर किसी को एकजुट होकर कृषि को अपनाना होगा और इसके जरिये ही स्वरोजगार को भी स्थापित करना होगा।जिससे काश्तकारों की आर्थिकी के साथ ही प्रदेश के आर्थिकी में भी भविष्य में सुधार आ सकेगा कृषि मंत्री ने पहाड के काश्तकार को जैविक खेती की तरफ अधिक ध्यान देने को कहा कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने घंडियाल क्षेत्र में द न्यू विजन सैल्फ एम्प्लायमेंट ग्रुप द्वारा जैविक खेती पर रखे कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और काश्तकारों को जैविक खेती के फायदे गिनाये कृषि मंत्री ने बताया की सरकार भी किसान हित में तमाम योजनायें प्रदेश में संचालित कर रही हैं,जिसका फायदा काशतकार ले सकते हैं। उन्होंने बताया की सरकार का ध्यान अब पहाड़ों में क्लस्टर बेस खेती की तरफ अधिक है,जिसके लिए जगह जगह इस प्रोजेक्ट को शुरू भी कर दिया गया है।जिससे सामूहिक तौर पर की जा रही खेती पहाड़वासियों की मेहनत को दर्शाता है।