कुमाऊं मंडल विकास निगम मे उपाध्यक्ष पद से नवाज़ी गई रेनू अधिकारी

एक तरफ जहां  लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया है तो वहीं बीजेपी केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर पर चुनाव के मध्य नजर अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने का कार्य करने लगी है वहीं उत्तराखंड सरकार में दायित्वों की बात करें तो दायित्व धारियों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष पद का दायित्व रेनू अधिकारी को दिए जाने के बाद रेनू अधिकारी का हल्द्वानी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया|

रेनू अधिकारी का जुलूस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे शहर भर में घुमाया गया और कार्यकर्ताओं के द्वारा रेनू अधिकारी को दर्जा राज्यमंत्री का पद दिए जाने पर राज्य की त्रिवेद सरकार का आभार जताया गया,  वहीं रेनू अधिकारी ने अपने को  राज्य सरकार के द्वारा दर्जा प्राप्त मंत्री, उपाध्यक्ष, कुमाऊं मंडल विकास निगम का पद देने पर राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि  मंडल भर के टूरिस्ट ग्रहों का सौदर्यकरण किया जाएगा। जिससे पर्यटन को बड़ावा मिल सके और राजस्व में वृद्धि हो सके । वहीं रेनू अधिकारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष पद को देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी देखने को मिली , भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रेनू अधिकारी को सम्मान दिए जाने पर राज्य सरकार का आभार जताया गया ।