कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अजय भट्ट का जुवानी वार

नैनीताल,ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि अब देश और प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि  अब यह चुनाव वादों और इरादों पर आकर टिक गया है। यह लोकसभा चुनाव अब साजिश और संकल्प पर आकर टिक गया है। एक तरफ साजिश रचने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ देश की रक्षा का संकल्प लेने वाली भाजपा है, एक तरफ वादे करने वाली कांगे्रस है तो दूसरी तरफ मजबूत इरादे रखने वाली भाजपा है। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने खुद भाजपा के सत्ता में लौटने की स्क्रिप्ट लिख दी है। कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी ह भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने गुरुवार को लालकुआं और हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क भी किया। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा और मोदी का समर्थन करें। क्योंकि मोदी है तो ही सब मुमकिन है। उन्होंने 11 अप्रैल को सबसे पहले मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद से हताश और निराश हो चुके हैं। कांग्रेस अब अपने घोषणा पत्र के आइने में अपना भविष्य निहार रही है। उसे पता है कि मोदी का वार इस बार देश को लूटने वालों पर भी होने वाला है। मोदी देश को लूटने वालों से हिसाब लेकर ही चैन से बैठेंगे।