एक्टर ऋषि कपूर कैंसर से हुए फ्री

रणवीर कपूर के पिता ऋषि कपूर 2018 सितम्बर से न्यूयॉर्क से केंसर का इलाज करवा रहे है।फिलहाल वे केंसर से फ्री हो चुके है। लेकिन अभी भी उनका इलाज बाकी है। एक्टर ऋषि कपूर को उनकी बीमारी में अपने फैमली से काफी सपोर्ट मिला है।पत्नी नीतू कपूर हर समय उनके पास रहती और पूरा ख्याल रखती।
रणवीर कपूर अब पहली बार अपने पिता कि बीमारी पर बात की है।कहते है कि"एक साल काफी मुश्किल था।वो सिर्फ फिल्मो में एक्टिंग करने का प्रयास करते थे।" एक साल आराम का उनके लिये एक झटके की तरह था। पिछले एक साल से रणवीर और उनकी बहन बीच बीच मे न्यूयॉर्क जाकर अपने पिता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य का ध्यान देते रहते है।
ऋषि कपूर की बीमारी का हाल पूछने हाल ही में दिपिका पादुकोण भी न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिली थी। और कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर ने अपने शुभचिंतको अपनी बीमारी का बयान देते हुए उन्हें शुक्रिया बोला।और अपने पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया। ऋषि कपूर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद जल्द ही भारत लौट आएंगे।उनके फैंस उनका सिल्वर स्क्रीन पर लौटने का इंतजार कर रहे है