ऊधम सिंह नगर में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ता हुआ ग्राफ प्रदेशवासियों की परेशानी को बढ़ा रहा है। राज्य में सोमवार को 40 मरीज मिलने के बाद आज का दिन भी अच्छा जाता नहीं दिख रहा है। मिली खबरों के मुताबिक आज राज्य के 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 377 पहुंच गया है।


उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या जिस तेजी के साथ बढ़ा रही है, उससे स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूलने लगे हैं। आज उत्तराखंड में 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक मामले पिथौरागढ़ से आए हैं। जहां 15 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं ऊधम सिंह नगर में दो लोग और अल्मोड़ा जिले के 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आज राज्य में मिले 20 मामलों के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 377 तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि सोमवार को राज्य में 40 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।


उधम सिंह नगर के जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनमें से एक युवक चम्पावत का है तो दूसरा युवक पिथौरागढ़ का है। दोनों ही युवक मुम्बई से लौटे थे। जिन्हें पन्तनगर के पटेल भवन में क्वॉरेंटाइन किया गया था। दोनों का सैम्पल 24 मई को लिया गया था। आज दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हो गयी है ।