उत्तराखंड शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे की हादसे में हुई मौत

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अंकुर पांडेय की फरीदपुर (बरेली) के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वो एक शादी में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ उनके मित्र मुन्ना भी थे, उनकी भी मौत हो गयी है। जबकि ड्राइवर घायल है। घटना रात 1 बजे की बताई जा रही है|

बताया जा रहा है कि मंत्री पांडेय के छोटे बेटे अंकुर अपनी हुंडई वरना कार में थे और उनकी टक्कर ट्रक से हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और आनन फानन में गूलरभोज से लोग फरीदपुर पहुचें जहाँ से कानूनी कार्यवाही के बाद शव शिक्षा मंत्री पांडेय के आवास गूलरभोज में लाया गया है।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंकुर की अभिनय में भी रुचि थी। वो एक फ़िल्म में भी काम कर चुके है। अंकुर का अंतिम संस्कार आज सुबह साढ़े दस बजे होगा। घटना की सूचना पाकर अरविंद पांडेय तत्काल रवाना हुए। इस दुखद समाचार को सुनकर पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गयी है।