
पंचायत चुनाव से ठीक पहले भाजपा को नया संगठन महामंत्री मिल गया है जी हां अजय कुमार को उत्तराखंड भाजपा का नया संगठन महा मंत्री बनाया गया है.भाजपा के केंद्रीय अध्य्क्ष अमित शाह ने उनकी नियुक्ति की है,अभी तक अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री की भूमिका निभा रहे थे,प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अजय कुमार को प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर अजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि पँचायत चुनाव में उनके आने से पार्टी को जहाँ फायदा होगा वही केंद्रीय संगठन के साथ प्रदेश का ताल मेल बेहतर होगा।