अन्तर्राष्ट्रीय छायाकार और पद्मश्री अनूप साह सड़क दुर्घटना में हुए घायल

नैनीताल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और पद्मश्री अनूप साह आज सुबह दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनूप साह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 3 बजे एयरपोर्ट से कार में आ रहे थे, कि तभी एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई टक्कर ज़्यादा तेज़ थी जिसके चलते अनूप साह और उनकी पत्नी दीपा घायल हो गए,अनूप साह और उनकी पत्नी को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है,प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप साह की कूल्हे की हड्डी खिसक गई थी जिसे अब ठीक कर दिया गया है,बताया जा रहा है कि अनूप साह के फेफड़ों से खून भी आया, जिसके चलते वो आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है,वही अनूप साह की पत्नी दीपा साह की जांघ के निचले हिस्से में फ्रेक्चर आया है।दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं।आपको बता दे कि अनूप साह एक अंतर्राष्ट्रीय छायाकार, प्रकृति प्रेमी और पर्वतारोही है जिन्हें अभी हाल ही में  पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था ,अनूप साह फोटोग्राफी में दो सौ से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। सरोवर नगरी नैनीताल में फोटोग्राफी ,और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आज भी अनूप साह कई युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं।उन्ही के पदचिन्हों पर नैनीताल के कई युवा अपनी पहचान फोटोग्राफी के क्षेत्र में बना रहे हैं।