अजय भट्ट के मातृशक्ति ने ठोकी ताल

भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में यमकेश्वर की विधायक व प्रदेश महिला मोर्चा की संयोजिका ऋतु खंडूरी ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में बंपर मतदान होगा। उन्होंने कहा कि अजय भट्ट संगठन से जुड़े नेता होने के साथ सरल स्वभाव के धनी हैं। भट्ट वीआईपी संस्कृति परहेज करने वाले व्यक्ति है जो अपने क्षेत्र के लिए आसानी से उपलब्ध रहेंगे। यह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें जनभावनाओं को समझने वाला प्रत्याशी मिला। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की बहनों और मातृ शक्ति को दिन रात एक कर अजय भट्ट के पक्ष में प्रचार करना होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचाना होगा। 

यमकेश्वर की विधायक ऋ तू खंडूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जरूरत हैं। मोदी के नेतृत्व में ही देश को मजबूत सरकार मिल सकती है। मोदी ने दुनिया में  देश की पहचान बनाई है। सैन्य शक्ति बढ़ाई है, जो दुश्मन भारत पर नजर डेढ़ी रखते थे और आज वही पड़ोसी दुश्मन मोदी के नाम से कांपते है  उन्होंने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को घोटालेबाजों का गुरु बताते हुए कहा कि  उत्तराखंड ने प्राकृतिक आपदा से लेकर, खनन, आबकारी, छात्रवृत्ति, चिकित्सा स्वास्थ्य, एनएच 74 तक सभी घोटाले कांग्रेस के काल में ही हुए।  

ऋ तू खंडूरी ने कहा कि पीएम मोदी जहां देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं वहींएनडीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है। महिलाएं जो पहले घर से निकलते वक्त सहमी रहती थी अब वे निडर होकर कहींभी चली जाती हैं। ऋतु खंडूरी ने कहा कि यह पीएम मोदी का खौफ है कि सारे घोटालेबाज एक हो गए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी पीएम बनते ही उन्हें उनके कर्मो की सजा जरूर दिलाकर रहेंगे। मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं, जबकि कांग्रेस जो कहती है उस पर कभी अमल नहींकरती। इसलिए माहिला मोर्चा को लोकसभा चुनाव का मोर्चा संभाल लेना चाहिए, ताकि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने। महिला मोर्चा की कुमाऊ प्रभारी हेमा जोशी, प्रदेश महामन्त्री महिला मोर्चा दीपाली कन्याल प्रदेश महामन्त्री महिला मोर्चा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, जोशी  दीपा  कनयाल  कल्पना  वोरा, जिला अध्यक्ष अंजू  भूडडी, सुनीती भट्ट, शैली फुटेला  महेन्द्री शर्मा, सावित्री, आकाझा ठाकुर, ओमवती चौहान रमाजी, मधु भट्ट, शशी शुक्ला आदि ने भाग लिया।