देहरादून। अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनी देवी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी को तत्काल प्रभाव से जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में सोनी देवी बेहद भावुक और व्यथित नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है कि यदि उन्होंने सरकार के खिलाफ कुछ भी बोला, तो उनके पूरे परिवार का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा और किसी को पता तक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पिछले चार वर्षों से दर-दर भटक कर संघर्ष कर रही हैं। इस दौरान सोनी देवी ने सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर दिवंगत बेटी अंकिता के चरित्र को लेकर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। वीडियो के तूल पकड़ने के बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस टीम तुरंत सोनी देवी और उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी औपचारिक शिकायत दर्ज करे। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 05:47:23
अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनी देवी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनी देवी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।
- मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत
🕒 2026-11-22 13:43:06पढ़ें →

काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज
🕒 2026-11-22 08:15:29पढ़ें →

ये कैसी मानसिकता: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फोटो खींच रहे युवक-युवती पर बेल्ट व डंडों से हमला! वीडियो वायरल होने पर 8 नाबालिग हिरासत में, माता-पिता को भेजा नोटिस
🕒 2026-11-22 07:27:28पढ़ें →

उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
🕒 2026-11-15 05:31:42पढ़ें →

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार
🕒 2026-11-14 14:36:13पढ़ें →
