ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत

🕒 Last Updated:2026-11-22 13:43:06
Prefer us on
पर्वतीय क्षेत्र कांडा के भेंटा गांव में शनिवार शाम हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत

कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • पर्वतीय क्षेत्र कांडा के भेंटा गांव में शनिवार शाम हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय पेंशनर वृद्ध महिला तारा देवी को बदमाशों ने कथित तौर पर हाथ-पैर और मुंह बांधकर बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट की और घर से नगदी व सोने के आभूषण समेटकर फरार हो गए।
  • इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

कांडा। पर्वतीय क्षेत्र कांडा के भेंटा गांव में शनिवार शाम हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय पेंशनर वृद्ध महिला तारा देवी को बदमाशों ने कथित तौर पर हाथ-पैर और मुंह बांधकर बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट की और घर से नगदी व सोने के आभूषण समेटकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पहाड़ के शांत गांवों में भी अब बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। भेंटा गांव में शनिवार शाम बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए तथा उनके साथ मारपीट कर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब आठ बजे तारा देवी के घर से कुछ आवाजें सुनाई दीं। अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोस में रहने वाले पूरन राम, हरीश राम और सोहन राम मौके पर पहुंचे। घर के अंदर वृद्धा को हाथ-पैर और मुंह बंधी हालत में देखकर वे भी हैरान रह गए। पड़ोसियों ने तत्काल उनके हाथ-पैर और मुंह खोले तथा घटना की जानकारी परिजनों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी को दी। तारा देवी के छोटे बेटे नीरज जोशी रुद्रपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बड़े बेटे ललित मोहन जोशी गांव में ही पड़ोस में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद नीरज जोशी रविवार सुबह गांव पहुंचे और आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, घर से करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें डेढ़ तोले का मंगलसूत्र और कान के झुमके शामिल हैं। इसके अलावा करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी भी गायब बताई गई है। तारा देवी पेंशनर हैं और उनके पति भूतपूर्व सैनिक रहे हैं। ग्राम प्रहरी बसंत बल्लभ जोशी ने शनिवार शाम ही खातीगांव चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दे दी थी। पुलिस मध्यरात्रि करीब 12 बजे गांव पहुंची। रविवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक राजेश शाह, कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, उपनिरीक्षक लता खत्री और खातीगांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वृद्धा के बेटे नीरज जोशी ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि घर में अकेली रह रही उनकी बुजुर्ग मां के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इसी ग्राम पंचायत के करड़ियागांव में 28 अप्रैल 2026 को बुजुर्ग जीवन कर्नाटक के घर में भी चोरी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब भेंटा गांव में वृद्ध महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर आरोपियों का पता लगाने, गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज

काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज

🕒 2026-11-22 08:15:29पढ़ें →
ये कैसी मानसिकता: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फोटो खींच रहे युवक-युवती पर बेल्ट व डंडों से हमला! वीडियो वायरल होने पर 8 नाबालिग हिरासत में, माता-पिता को भेजा नोटिस

ये कैसी मानसिकता: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फोटो खींच रहे युवक-युवती पर बेल्ट व डंडों से हमला! वीडियो वायरल होने पर 8 नाबालिग हिरासत में, माता-पिता को भेजा नोटिस

🕒 2026-11-22 07:27:28पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

🕒 2026-11-21 05:47:23पढ़ें →
उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

🕒 2026-11-15 05:31:42पढ़ें →
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार

🕒 2026-11-14 14:36:13पढ़ें →