ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-22 08:15:29
Prefer us on
नगर कोतवाली क्षेत्र के अवंती नगर भूड़ इलाके में शनिवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज

काला जादू या कुछ और? तंत्र-मंत्र के शक में मासूम की बलि! घर से 40 मीटर दूर बंद कमरे में मिला 3 साल की बच्ची का शव, पड़ोसन के रूम में पहुंचा खोजी कुत्ता तो खुला राज (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • नगर कोतवाली क्षेत्र के अवंती नगर भूड़ इलाके में शनिवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
  • सुबह करीब 11 बजे अपने घर से अचानक लापता हुई बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद कमरे से बरामद हुआ।
  • इस हृदयविदारक घटना के पीछे तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अवंती नगर भूड़ इलाके में शनिवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सुबह करीब 11 बजे अपने घर से अचानक लापता हुई बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद कमरे से बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना के पीछे तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कमरे में किराये पर रहने वाली सोनाली नाम की महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की सुबह बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और आसपास के थानों की टीमों को तलाश में लगाया गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीए जिसमें बच्ची कॉलोनी से बाहर जाती हुई नजर नहीं आई। इससे पुलिस को शक हुआ कि बच्ची आसपास ही किसी घर में मौजूद है। तलाशी अभियान को तेज करते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। बच्ची के कपड़े सुंघाने के बाद खोजी कुत्ता सीधे पड़ोस में रहने वाले रोहताश राजपूत के मकान के एक बंद कमरे के बाहर जाकर रुक गया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे के भीतर मासूम बच्ची का शव पड़ा हुआ था। इस कमरे में सोनाली नाम की महिला किराये पर रहती थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि महिला तंत्र-मंत्र और टोना.टोटका करती थी। बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया तंत्र क्रिया के बाद मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में ली गई महिला से गहन पूछताछ जारी है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत

कांडा के भेंटा गांव में दुस्साहस: अकेली रह रही 72 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर मारपीट व लूट,इलाके में दहशत

🕒 2026-11-22 13:43:06पढ़ें →
ये कैसी मानसिकता: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फोटो खींच रहे युवक-युवती पर बेल्ट व डंडों से हमला! वीडियो वायरल होने पर 8 नाबालिग हिरासत में, माता-पिता को भेजा नोटिस

ये कैसी मानसिकता: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में फोटो खींच रहे युवक-युवती पर बेल्ट व डंडों से हमला! वीडियो वायरल होने पर 8 नाबालिग हिरासत में, माता-पिता को भेजा नोटिस

🕒 2026-11-22 07:27:28पढ़ें →
उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी! वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया पुलिस महकमा, आईजी गढ़वाल ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

🕒 2026-11-21 05:47:23पढ़ें →
उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

उत्तराखण्डः पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

🕒 2026-11-15 05:31:42पढ़ें →
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा! सहस्त्रधारा रोड पर पुलिस की छापेमारी,संचालिका समेत दो लोग गिरफ्तार

🕒 2026-11-14 14:36:13पढ़ें →