उत्तराखण्डः डरा रहे मौसम के तल्ख तेवर! गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन, चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी

 Uttarakhand: The harsh weather is frightening! Avalanche near Gangotri Highway, snowfall continues on the peaks

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवर डरा रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। इस दौरान जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, वहीं निचले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गयी है। इस बीच उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन होने की खबर सामने आई है। यह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी आगे जांगला पुल के समीप है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है। राहत की बात ये है कि हिमस्खलन में कोई नुकसान नहीं है। प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया  है।