बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने 17 अक्टूबर से लापता 35 वर्षीय धीरेन्द्र परिहार उर्फ कक्कू की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव थुनाई बैण्ड के समीप गोमती नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। मामले के अनुसार, 31 अक्टूबर को पीड़ित की मां नंदी परिहार ने बागेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र धीरेन्द्र 17 अक्टूबर की शाम बागेश्वर बाजार गया था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लापता युवक की खोजबीन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जगह-जगह पम्पलेट चस्पा किए और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली। तकनीकी विश्लेषण के दौरान सामने आया कि युवक का अंतिम संपर्क नुमाईशखेत निवासी लता भण्डारी के मोबाइल नंबर पर हुआ था। शुरुआती पूछताछ में महिला ने मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। हालांकि, इलाके के सीसीटीवी फुटेज में महिला की कार और धीरेन्द्र की जूपिटर स्कूटी दिखने के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस पूछताछ में 42 वर्षीय लता भण्डारी ने स्वीकार किया कि 17 अक्टूबर की रात नशे की हालत में पहुंचे धीरेन्द्र के साथ उसका विवाद हो गया था। तैश में आकर उसने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद उसने शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया। अगले दिन उसने अपने 39 वर्षीय भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को बुलाकर पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने शव को कार में रखकर थुनाई बैण्ड के पास गोमती नदी में फेंक दिया।
उत्तराखण्डः बागेश्वर में गुमशुदा युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! गोमती नदी से शव बरामद, महिला और उसका भाई गिरफ्तार
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-04 09:04:54
बागेश्वर पुलिस ने 17 अक्टूबर से लापता 35 वर्षीय धीरेन्द्र परिहार उर्फ कक्कू की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।

उत्तराखण्डः बागेश्वर में गुमशुदा युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! गोमती नदी से शव बरामद, महिला और उसका भाई गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- बागेश्वर पुलिस ने 17 अक्टूबर से लापता 35 वर्षीय धीरेन्द्र परिहार उर्फ कक्कू की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।
- पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव थुनाई बैण्ड के समीप गोमती नदी से बरामद कर लिया गया है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

BIG BREAKING: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अग्निवीरों का कार्यकाल बढ़ाकर 6 साल किया गया, स्थायी सेवा का भी मिलेगा मौका
🕒 2026-11-04 10:08:18
उत्तराखंड: गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका! एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
🕒 2026-11-04 09:58:51
उत्तराखण्डः प्रॉपर्टी विवाद में सोनिया आनंद रावत का आया बयान, हरक सिंह रावत का नाम जोड़ने पर जताई नाराजगी
🕒 2026-11-04 09:50:54
रुद्रपुरः पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत! बीएनएस की धारा 109 खारिज
🕒 2026-11-04 09:42:17
