Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने थामा भाजपा का दामन! प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दिलाई सदस्यता, गंगवार दंपत्ति भी पार्टी में शामिल

Uttarakhand: Harak Singh Rawat's daughter-in-law Anukriti Gusain joins BJP! State President Bhatt gave membership, Gangwar couple also joined the party

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं आज रविवार को भाजपा में शामिल हो गयी हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अनुकृति गुसाईं ने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा। ये सपना मोदीजी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।