उत्तराखण्डः कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! बनाया उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन, संभाला कार्यभार

Uttarakhand: Congress entrusted Suryakant Dhasmana with a big responsibility! Made him Vice President Administration and Organization, took over the charge

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना को अब उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन का दायित्व दिया है। आज सोमवार को सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में विधिवत रूप से उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन का कार्यभार संभाला। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धस्माना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण पद पर बैठाये जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पीसीसी की कार्यकारिणी का विधिवत गठन नहीं हुआ है। इसलिए प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन को लेकर इस पद के लिए किसी की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि लगातार कांग्रेस के कई कार्यक्रम चल रहे हैं और आने वाले समय में कई और कार्यक्रम पाइपलाइन में हैं। 21 और 22 मार्च को देहरादून में कांग्रेस के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों का 2 दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। इसके अलावा कांग्रेस आपके द्वारा, कुटुंब कांग्रेस, मेरा वोट मेरा अधिकार जैसे कार्यक्रम पार्टी की ओर से चलाये जा रहे हैं। वहीं सूर्यकांत धस्माना को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।