उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अब धामी सरकार ने बदले स्कूलों के नाम! जानें कहां किस स्कूल का क्या रखा नाम?

देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने जहां पिछले दिनों कई जगहों के नाम बदले थे, वहीं आज विभिन्न स्कूलों के नामों में भी परिवर्तन किया गया है। इनमें सबसे अधिक स्कूल राजधानी देहरादून टिहरी गढ़वाल के हैं। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौडा चंपावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत किया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) देहरादून का नाम स्व. पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून किया गया। इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोखाल) पौडी गढवाल किया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार किया गया है।