उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन! 50 से अधिक मजदूर दबे, रेस्क्यू में जुटीं कई टीमें

Uttarakhand Breaking: Massive avalanche near Mana Camp! More than 50 workers buried, many teams engaged in rescue

चमोली। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदली है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। वहीं क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम  को भी मूव कर दिया गया है।